रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 05 नवम्बर से 11 नवम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं के बन रहें हैं। विदेश यात्रा सम्बन्धि अड़चने समाप्त होगीं। वैवाहिक प्रस्ताव आयेगें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कोई बड़ा पारिवारिक खर्चा करना पड़ सकता है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह का आरम्भ धन लाभ के अवसरों के साथ हो रहा है। कारोबारी यात्रा के योग बन रहें हैं। अनावश्यक खर्चो के भी योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा व शुभ सूचना का संचार होगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह अत्यधिक लाभकारी है अत: समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ साथ धनागमन के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। सप्ताहन्त में कोई टलता आ रहा पारिवारिक खर्चे के योग बन रहें हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्ताह उत्तरोत्तर पक्ष बन रहा है। सप्ताहन्त तक रूके कार्यों में गति आ जायेगी। पिता का व्यवहार या स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। धार्मिक कार्यो में रूझान बढ़ेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताहरम्भ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना श्रेष्ठ रहेगा। कोई अप्रिय बात का सामना करना पढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त आपके पक्ष का है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताहरम्भ मौज शौक के साथ शुरू तो हो रहा है परन्तु सप्ताहन्त में कार्यो के सम्पादन में देरी व परेशानी कष्ट दे सकति है। वाहन संभलकर चलाये अन्यथा दुर्घटना हो सकति है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताह परेशानियों के बावजूद भी आपके पक्ष का है। आपका वर्चस्व बढ़ेगा और शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। शिक्षा में संघर्ष की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त स्वास्थ्य व धन के लिहाज से कष्टकर साबित होगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह कुछ श्रम से सभी कार्य सम्पन्न होगें। प्रेम प्रसंगों में उलझने बढऩे के योग बन रहें हैं। शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल नहीं है। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। व्यापारिक गतिविधिओं में तेजी आयेगी।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह मानसिक चिन्तायें बनी रहेगीं। खासकर संतान सम्बन्धि चिन्ता उभर सकति है। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यो में गति आयेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभकारी कार्य सम्पन्न होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह समाजिक कार्यों में भागिदारिता के साथ साथ समाजिक दायरा भी बढऩे के योग बन रहें हैं। माँ का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा। शेयर, वादा बजार में निवेश नुकसानभरा रहेगा। यात्रा योग है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह पारिवारिक समस्या उभरने के योग बन रहें हैं। लाभकारी व कारोबारी परन्तु कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यो में अड़चने आ सकति है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह शुभ लाभकारी सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। परिवार में अशांति का माहोल रहेगा। पुराने मित्र मिलेगें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकति है।  छोटी यात्रायें भी संभव है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *