रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 20 मई 2018 से 26 मई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश उभरने से मानसिक क्लेश का वातावरण बन सकता है। नये पुराने मित्र मिलेगें। खानपान की लापरवाही स्वास्थ्य में हानी का कारण बनेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह रूके कार्यों में गति प्रदाता साबित होगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में अड़चनों के योग बन रहे है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों के साथ पारिवारिक क्लेश की भी स्थिति बन रही है। सप्ताह मध्य में नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसरों के साथ साथ बढ़े खर्चों के भी योग है। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं। प्रेम प्रसंगों में सघर्ष के साथ सफलता के योग बन रहे हैं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह करियर व लाभ की दृष्टी से संघर्ष के साथ शुभ फलदायी है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि योग भी बन रहे है। सप्ताहन्त में कोई अनावश्यक खर्चा हो सकता है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। आलस्य त्याग कर कार्यों में जुट जायें। कार्यक्षेत्र में विस्तार की स्थिति बन रही है। समाज में भी आपके कार्यों को सम्मान व सरहाना मिलने के योग बन रहे है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह का आरम्भ कठिनाईयों से परीपूर्ण है अत: बड़े निर्णय अथवा निवेश टालने में ही भलाई है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के बुजुर्गों का सहयोग लेना ठीक रहेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह नवीन सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सप्ताह मध्य में कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक चिन्ता का कारण बनेगा। पारिवारिक रिश्तों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से समाजिक कार्यों में योगदान व आपका वर्चस्व बड़ेगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता का माहोल भी बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग से लाभ का मार्ग प्रश्स्त होगा। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ता बनी रहेगी।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताऐं भरपूर बनी रहेगी। सप्तारम्भ में कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक चिन्ता का कारण बनेगी। सप्ताहन्त में नौकरीपेशा लोगों के लिये समय लाभकारी बन रहा है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह यात्रा व मित्रों से कष्ट सम्भव है। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बनी हुई है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *