रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 19 अगस्त 2018 से 25 अगस्त 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्तारम्भ में कियो कार्यों के परिणाम लाभकारी सिद्ध होगें। यात्रा व खर्चे बढ़ सकते है। सप्ताहन्त में किये कार्यों में अनावश्यक देरी मानसिक खिन्नता का कारण बनेगा। विदेश यात्रा के योग है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :इस सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसर प्राप्त होगें। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारीयों से तालमेल बिठाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ सकति है। सप्ताहन्त में किसी अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह विगत में करियर सम्बन्धि चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। शत्रुवर्ग के निर्बल पडऩे के योग बन रहें हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। शिक्षा में अवरोध व संघर्ष की स्थिति बन रही है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह परिवार के रूके कार्यों में तेजी आयेगी। मानसिक चिन्ताऐं अत्यधिक बनी रहेगी। अभी बड़ा निवेश टालने में ही भलाई है। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को धर्यपूर्वक निपटायें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कोई शुभ सूचना का संचार होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से कार्यों को सही दिशा मिलेगी।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। परिवार में निरन्तर असंतोष का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं में निरन्तर वृद्धि के योग बन रहे है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का सृजन होगा। शिक्षा में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होगें। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। विगत से चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह करियर के लिहाज से शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों को नये अवसर प्राप्त होगें। सामाजिक कार्यों में भी योगदान बढ़ेगा। सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह आंशिक रूप से लाभप्रद है। कार्यों के सम्पादन में कोई रूकावट भी नहीं है साथ ही कोई महत्वपूर्ण सफलता भी नहीं है। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बनी हुई है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन सप्ताह मध्य से करने में ही भलाई है। जहाँ सप्तारम्भ में धन व स्वास्थ्य की हानी के योग बन रहे है। वहीं सप्ताहन्त में लाभ व उन्नत्ति के योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते है। सप्ताह मध्य थोड़ा कष्टकर है। मित्रों से कष्ट की संीाावना है। वाहन संभलकर चलाऐं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *