रमल साप्ताहिक राशिफल

ramal bhaishyvani saptahik

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक ०७ अक्टूबर 2018 से १३ अक्टूबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान, शिक्षा व अत्यधिक व्यय मानसिक चिन्ताओं का कारण बनेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। रूके हुये पारिवारिक कार्य सम्पन्न होगें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं उभरेगीं। विवाह सम्बन्धि अड़चने समाप्त होंगी।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह लाभकारी सूचना प्राप्त होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी सम्बन्धि समस्याओं के समाधान प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में विलासिता पर खर्चे बड़ रहे है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं के योग बन रहे हैं। परिवार में क्लेश का वातावरण भी बन रहा है। स्वास्थ्य सुधरेगा। सामाजिक कार्यों में भागदिारिता भी बड़ेगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  इस सप्ताह निवेश संभलकर करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कष्ट की संभावना है। कोई पारिवारिक बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। वाहन भी संभलकर चलायें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह करियर के लिहाज से सफलता प्रदान करने वाला है। व्यापार व नौकरीपेशा दोनों के लिये लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होगें। सप्ताहन्न में कोई शुभ सूचना का संचार होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह संघर्ष के साथ उत्तरोत्तर उन्नत्ति के योग बन रहे है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी की स्थिति बन रही है। समय नौकरीपेशा लोगों के लिये तो सही है परन्तु व्यापारिक वर्ग के लिय समय जोखिम भरा है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्ताहरम्भ में संघर्ष व सप्ताहन्त में लाभकारी स्थिति बन रही है। शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में परिणाम आशानुकूल प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त स्वास्थ्य व धन के लिहाज से शुभ परिणाम प्रदाता साबित होगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है तथा उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जमीन, मकान सम्बन्धि अच्छे योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त में करियर सम्बन्धि चिन्ता का निराकरण हो जायेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : 

यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा के योग बन रहे हैं। वाहन संभलकर चलाऐं।

                       शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  यह सप्ताह आर्थिक मामलों में आपके पक्ष का है। सोना इत्यादि में निवेश आपके लिये शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। सप्ताहन्त में किसी प्रकार का जोखिम न लें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  सप्तारम्भ में जिम्मेदारियों का बोझ मानसिक चिन्ताओं का कारण बनेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। सप्ताहन्त मौज शौक में व्यतीत होगा। अविवाहित युवक युवतियों को विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव प्राप्त होगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *