रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 31 दिसम्बर 2017 से 06 जनवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा। यात्रा व खर्चों के योग है। विगत से चल रही दाम्पत्य जीवन की समस्या का अन्त होने के योग बन रहें हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह विदेश यात्रा या बड़े खर्चों के योग बन रहें हैं। व्यपारिक कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहें हैं। शनि मंदिर में शनिवार को तेल चढ़ायें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन :यह सप्ताह शुभ लाभप्रद है। समय उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक है। लाभ व खर्च दोनों के नवीन स्त्रोतों की वृद्धि करने वाला है। स्वास्थ्य सुधरेगा। लम्बी दूरी की यात्रा भी हो सकति है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :इस सप्ताह करियर सम्बन्धि समस्याओं से निजात मिलने के योग बन रहें हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढऩे के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :सप्ताहरम्भ में सुविधा का अभाव, कार्यों में देरी, मानसिक चिन्ता का कारण बनेगा। अत: महत्वपूर्ण कार्य गुरूवार से आरम्भ करें। सप्ताहन्त का समय आपके लिये स्वर्णिम है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या :इस सप्ताह सुविधाओं का अभाव व कार्यों के सम्पादन में देरी व संघर्ष की स्थिति मानसिक चिन्ता का कारण बनेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है अत: नये जोखिम लेना अभी ठीक नहीं है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला :सप्ताह चुनौतियों से भरा है कोई बड़ा निर्णय लेना अभी ठीक नहीं हैं। कार्यक्षेत्र सम्बन्धी व व्यापारिक विरोधियों से परेशानियों के योग चल रहें हैं। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :इस सप्ताह व्यावसायिक कार्यों में आंशिक सफलता मिलने के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों को ठीक रखने से आपके भाग्य में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कुछ कठिनाईयाँ उभर सकति है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु :इस सप्ताह शिक्षा में अवरोध व स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। शत्रु पक्ष की अड़चनों के बावजूद आपके महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कोई लाभकारी प्रस्ताव आ सकता है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर :यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिये नये अवसर प्रदाता साबित होगा। पारिवारिक मुद्दे परेशानी का कारण बनेगें। सन्तान पक्ष की चिन्ता व शिक्षा में नये सकारात्मक आयाम प्राप्त होगें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में लाभकारी योगदान बना रहेगा। परिवार में पुरानी समस्याएं उभर कर आयेगीं। जमीन व वाहन इत्यादि पर खर्चों के योग बन रहें हैं। शिक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। नवीन योजनाओं का सृजन होगा। पुराने पारिवारिक मित्र मिलेगें। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा परिवार में क्लेश का वातावरण निर्मित हो सकता है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *