रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 28 अक्टूबर 2018 से 03 नवंबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : निर्णय क्षमता में क्रमश: सुधार के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में बिगड़े कार्यों में सुधार के योग बन रहे हैं। मित्रों से कष्ट संभव है। बुजुर्गों के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : लाभकारी व सकारात्मक खर्चे व यात्राओं के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय पक्ष का है। परिवार में क्लेश का वातावरण रह सकता है। आय प्राप्ति के नये साधन बनेगें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : परिवार के सहयोग से नवीन योजनाओं व कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में लाभकारी निवेश के योग बन रहे हैं। पेट सम्बन्धि समस्याएं परेशान कर सकति है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  समय परिवारिक सुख, आय व धन के लिहाज से लाभकारी साबित होगा। विदेश यात्रा सम्बन्धि कठिनाईयों का सप्ताहन्त में समाधान मिलेगा। माँ का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  इस सप्ताह मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा व समाजिक कार्यों में भगीदारिता बनी रहेगी। सप्ताहन्त में परिवार व शिक्षा के लिहाज से अनुकूलता प्राप्त होगी। अत्यधिक खर्चों का योग निरन्तर बना हुआ है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह की शुरूआत चिन्ताओं से होगी, परन्तु आत्मविश्वास की प्रचुरता से कार्यों के सम्पादन में गति मिलेगी। शिक्षा व स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल है। सप्ताहन्त मौज शौक में व्ययतीत होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सन्तान व शिक्षा सम्बन्धि समस्या का निराकरण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे है। किसी भी प्रकार का निवेश सप्ताह मध्य में ही श्रेष्ठ रहेगा। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताओं के द्वारा परेशान रहेगें।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  नये मित्र बनेगें, शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में सकारात्मक उन्नत्ति के योग बन रहें है। विरोधी झुकेगें। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य व धन को लेकर कष्ट की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : जमीन मकान के लिहाज से यह सप्ताह आपके पक्ष का है।  सप्ताह मध्य में कार्यों के सम्पादन में अत्यधिक कठिनाईयाँ आ सकति है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर चल रहा है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र व आजीविका सम्बन्धि प्रयासों के शुभ फल प्राप्त होगें। लाभ के नये अवसर बनेगें। शिक्षा में आ रही अडचनों का अन्त होगा। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  आपके कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित प्रतिस्पर्धीओं की संख्या बढ़ति नजर आ रही है। सप्ताहन्त में वैवाहिक जीवन सम्बन्धि परेशानियाँ उभरने के योग है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  यह सप्ताह आपको, आपके कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रखेगा। सप्ताह नौकरीपेशा व व्यापारीवर्ग दोनों के लिये संघर्ष के साथ साथ स्वर्णिम परिणाम दायक है। अनावश्यक खर्चों का भी योग बन रहा है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *