रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 23 सितम्बर 2018 से 29 सितम्बर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह करियर में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। नौकरीपेशा लोगों का अपने उच्चाधिकारियों से सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होगें। परिवार में कोई शुभ मांगलिक खर्चा हो सकता है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :यह सप्ताह उत्तरोत्तर लाभदायक स्थिति बना रहा है। आलस्य त्याग कर कर्म करें, शुभ परिणाम आपकों जरूर प्राप्त होगें। वैभवता पर खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम बरतें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह संघर्ष अधिक है परन्तु परिणाम उसके अनुपात में कम है। कार्यों के सम्पादन में अनावश्यक देरी आपकों मानसिक कष्ट प्रदान कर सकती है। सप्ताहन्त में समय अनुकूल है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में करना ही श्रेष्ठ रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में प्रगति के योग बन रहें हैं। सप्ताह मध्य में किसी अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ कष्टों की संभावना भी चल रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिये समय अनुकूल है। सप्ताहन्त में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह अचानक से लाभ व हानी के योग बन रहे हैं। नवीन कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ रही है अत: संभलकर चलें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह की शुरूआत मानसिक चिन्ताओं के साथ हो रही है। शिक्षा व सन्तान चिन्ता का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंगों में अनावश्यक संशय की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व बढऩे के योग बन रहे हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपकी भागिदारिता बड़ रही है। नये पुराने मित्र मिलेगें। मित्रों के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता व पारिवारिक चिन्तायें बढऩे के योग हैं। समाज में आपके कार्यों की मिली जुली प्रतिक्रिया के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल सफलता के योग बन रहे हैं। यात्रा योग है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर :  इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। जहाँ पारिवारिक क्लेश उभरने के योग बन रहें हैं वहीं भाई बहनोंं के सहयोग से लाभ का मार्ग भी प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  इस सप्ताह कोई बड़ा खर्चा हो सकता है अत: बजट बनाकर ही चलने में भलाई है। स्वनिर्णय ही फलदायक रहेगें अत: स्वयं पर विश्वास पूर्वक कार्य करना ही श्रेष्ठ रहेगा। धन सम्बन्धि चिन्ताऐं बड़ सकति है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ खर्चे व यात्राओं के भी योग बन रहें हैं। विदेश यात्रा सम्बन्धि कठिनाईयों का समाधान प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के नवीन साधनों का सृजन होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *