रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 18 नवंबर 2018 से 24 नवंबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह की शुरूआत कुछ चिन्ताओं से प्रारम्भ हो रही है। शिक्षा, सन्तान व स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकते है। सप्ताहन्त आपके पक्ष का साबित होगा और कार्यो में तेजी व आंशिक सफलता के योग बन रहें हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह शुभ लाभ प्रदाता है। रूके कार्यों में तेजी आयेगी। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। विवाह सम्बन्धि योग बन रहें हैं। शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम संभव है। स्वास्थ्य सुधरेगा। सप्ताहन्त में धन सम्बन्धि हानि के योग बन रहें हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह पुराने टलते आ रहे कार्य सम्पन्न होगें। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभकारी स्थिति बन रहीं हैं। पारिवारिक समस्या का हल मिलेगा। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का नहीं हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  यह सप्ताह उतार चढ़ाव पूर्ध रहेगा। सप्ताहरम्भ में कार्यों के सम्पादन में सहजता दिख रही है परन्तु सप्ताह मध्य में अड़चनों के योग भी बन रहें है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ के कार्य सम्पन्न होगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  सप्ताह के शुरूआती दिन कुछ कष्टकर है। धन के निवेश व स्वास्थ्य में जोखिम उठाना ठीक नहीं। सप्ताहन्त में कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में बढ़ोत्तरी के भी योग बन रहें हैं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह विपरीत परिस्थियों के बावजूद आपका मनोबल उच्च रहेगा। करियर व लाभ के कार्यो में रास्ता निकल जायेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह पुरानी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहें हैं। लाभ के नये स्त्रोतों का भी सृजन हो रहा है। शत्रुवर्ग चिन्ता का कारण बनेगा। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा संभव है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  वैसे तो सप्ताह आपके पक्ष का है, परन्तु सप्ताह मध्य में किये कामों में असफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र सम्बन्धि नये उपयुक्त निर्णय भी क्रियान्वित होगें। वाणी पर संयम बरतें।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : शुभ कार्य हेतु सप्ताहरम्भ के दो दिन टालें शेष दिन शुभ लाभकारी है। कोई बड़ा खर्चा भी संभव है। स्वास्थ्य सुधरेगा। नौकरी में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। पारिवारिक तालमेल बिगड़ रहा है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताहरम्भ स्वास्थ्य व लाभ की दृष्टि से सफलता प्रदाता साबित होगा। कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिन्तायें उभरने के योग बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  इस सप्ताह चिन्ताओं के साथ पारिवारिक समस्या का हल भी मिलेगा। जमीन, मकान पर खर्चे के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कामकाज सम्बन्धि चल रही समस्या में सुधार व नयी लाभकारी योजना का सृजन होगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी। पुराने मित्र मिलेगें। यात्रा व खर्चों के योग प्रबल बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम मिलने के संकेत मिल रहें हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *