रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 11 मार्च 2018 से 17 मार्च 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह समय उतार चढ़ाव पूर्ण बना हुआ है। सप्ताह मध्य में कार्यों के संपादन में देरी व अड़चने मानसिक परेशानी का कारण बनेगें। धार्मिक कार्यों व शिक्षा में रूझान बढ़ेगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा व शत्रुवर्ग परास्त होगा। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिये यह समय संघर्षपूर्ण रहेगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : वैसे तो यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा फिर भी कोई न काई उलझन बनी रहेगी। मौसम सम्बन्धि स्वास्थ समस्या के योग बन रहें हैं। वाणी पर संयम रक्खें। कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह परिवार व धन सम्बन्धि चिन्ताऐं बनी रहेगी। शिक्षा में अवरोध के योग बन रहे हैं। स्वयं के लिये निर्णय ही लाभकारी साबित होगें। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का है। रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह जो आपने जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ ले रक्खा है सप्ताहन्त तक उनमें कुछ हद तक कमी आ जायेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा व यात्रा योग बन रहा है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह खर्चों व यात्राओं के योग बन रहें हैं। स्वयं की लापरवाही व अनियमित खानपान स्वास्थ्य सम्बन्धि कष्ट दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों से तालमेल सही रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में नुकसान के योग बन रहें हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का सृजन होगा। यात्रा व खर्चों के योग बन रहें हैं। पारिवारिक समस्याऐं भी बढ़ती दिख रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : यह सप्ताह विशेष लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के संकेत दिख रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान बढ़ रहा है। नये पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह कुछ अड़चनों के साथ आपके सभी कार्य सम्पन्न होगें। शत्रुवर्ग में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। मित्रों से धोखा मिल सकता है अत: सतर्क रहें। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह जीवन के संघर्ष के साथ साथ आन्तरिक शक्ति का भी विकास हो रहा है। बड़ा निवेश अभी टालने मे ही भलाई है। प्रेम प्रंसग में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति बन रही है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताह शुभ लाभकारी है। व्यापारिक प्रस्ताव मिलेगें। जमीन मकान सम्बन्धि कार्यों में तेजी आयेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से तालमेल में कठिनाई की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में धन व स्वास्थ्य की हानि के योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताहरम्भ के तीन दिन कठिनाईयों से परिपूर्ण है। कोई महत्वपूर्ण कार्य या निवेश सप्ताहन्त में ही श्रेयस्कर है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *