रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 10 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पुराने मित्र मिलेगें व यात्रा योग भी बन रहा है। स्वास्थ्य में कुछ सुधार के योग बन रहें हैं। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा पारिवारिक सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं। व्यसनों से बचें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह परिवार व विलासिता पर खर्चों के योग बन रहें हैं। साथ ही साथ परिवार में कुछ क्लेश का वातावरण भी निर्मित हो रहा है। अपने जिद्दी स्वभाव पर भी नियंत्रण रक्खें। शिक्षा में समय अनुकूल नहीं चल रहा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह नवीन लाभकारी योजनाएं बनेगीं भी और उनके क्रियान्वित होने के भी योग बन रहें हैं। स्वास्थय सुधरेगा। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात मानसिक चिन्ताएं उत्पन्न करेगी।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं के योग बन रहें हैं। नौकरी व पदोन्नत्ति के हिसाब से भी समय पक्ष का चल रहा है। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। भाई बहनों से सम्बन्धों में कड़वाहट बढ़ सकति है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह धन लाभ के साथ बड़े खर्चे भी संभव है। कार्यों में आ रही अड़चने कुछ हद तक कम हो रहीं हैं। परन्तु पारिवारिक कलह का वातावरण भी बन रहा है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : करियर के लिहाज से समय अत्यधिक पक्ष का बन रहा है। धन लाभ व कार्यक्षेत्र का विस्तार भी संभव है। शत्रु पक्ष या प्रतिस्पृधियों से कुछ परेशानी के भी संकेत मिल रहे हैं अत: संभलकर चलें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : यह सप्ताह व्यवसाय व नौकरी दोनों के लिये लाभकारी परिणाम देने वाला है। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा संभव है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताहरम्भ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा अन्यथा हानि हो सकती है। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि समस्याएं बनी रहेगी। शत्रु पक्ष की संख्या भी बढ़ रही है। सप्ताहन्त में लाभ सम्बन्धि कार्य संभव है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। सप्ताह मध्य में कार्यों की अड़चने आपको कष्ट पहुँचा सकति है। शिक्षा व प्रेम सम्बन्धि विषयों में स्थिति आपके पक्ष की बन रही है। स्वास्थ्य सम्बन्धि परेशानिओं में आशिंक सुधार के योग बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताहरम्भ में पूरी उर्जा से अपने रूके व वर्तमान कार्यों को पूरा करें। सप्ताहन्त में सुविधाओं का अभाव परेशान कर सकता है। मित्रों से कष्ट की संभावना है। पेट सम्बन्धि रोग परेशानी का कारण बन सकते है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह, विगत कुछ समय से चल रहा मन का बोझ कुछ कम होगा। शिक्षा में संघर्ष के साथ समाधान भी प्राप्त होगा। वाणी व भोजन में संयम बरतें। सप्ताहन्त में दुर्घटना का योग है अत: संभलकर चलें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह आंशिक रूप से संघर्ष का है परन्तु मानसिक चिन्ताएं ज्यादा परेशान कर रहीं हैं। भूत व भविष्य को छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। सप्ताहन्त सुखद व लाभकारी परिणाम प्रदान करने वाला होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *