रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 10 सितम्बर से 16 सितम्बर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार में क्लेश का वातावरण बना रहेगा। यात्रा व खर्चे बढ़ रहें हैं। शिक्षा के लिये वातावरण लाभदायक रहेगा। वाहन संभलकर चलायें, दुर्धटना के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : कोई बड़ा खर्चा व दूरस्थ यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार में समन्वय बनायें रक्खें। पारिवारिक सहयोग से लाभ के मार्ग प्रशस्त होगें। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य में हानि व निर्णय गलत साबित होगें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ बड़े खर्चे भी होगें। परिवार में मतभेद उभरने के योग बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र सम्बन्धि आपकी योजनाएं व विचारों को मूर्तरूप देने का समय चल रहा है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह आपके लिये बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। अत: आलस न करें अपने रूके व नये कार्यों को क्रियान्वित करें। बहुत हद तक आपको इस सप्ताह सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह उतार चढ़ाव के साथ अन्ततोगत्वा सफलता की ओर ले जा रहा है। अपने उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध सुधारकर चलने में ही समझदारी है। सप्ताहन्त धन व स्वास्थ्य को लेकर चिन्ताजनक स्थिति उत्पन्न कर रहा है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताहरम्भ में कोई बढ़ा निवेश टालें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मित्रों पर आँख बंद कर विश्वास करना आपको कष्ट दे सकता है। सप्ताहमघ्य से समय आपके पक्ष का हो रहा है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह कार्यों को सप्ताहरम्भ व सप्ताहन्त में ही करें। सप्ताह मध्य स्वास्थ्य व धन को लेकर नुकसानदायक बन रहा है। वाहन संभलकर चलाये, दुर्घटना के योग बन रहें हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : अपने कार्यो को कल पर न टालें। सप्ताहरम्भ में ही महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा ले अन्यथा सप्ताहन्त में सुविधा की कमी व अड़चने आपको परेशान कर सकति है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : वैवाहिक जीवन, शिक्षा व प्रतिस्पृधा के लिहाज से समय आपके पक्ष का बन रहा है। सप्ताहन्त में धन सम्बन्धि चिन्ता व कोई अप्रिय बात उभर सकति है। शत्रुवर्ग उभर रहा है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्षेत्र के कुछ कार्य बाधित हो सकते है। इस समय धैर्य और होशियारी से काम लेना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपकी व्यस्तता रहेगी।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


कुंभ : इस सप्ताह सकारात्मक लाभकारी यात्रा योग है। पुराने मित्र मिलेगें। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। सप्ताहन्त में जमीन सम्बन्धि विवाद उभरने के योग बन रहें हैं। माता का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह मित्र व यात्रा कष्ट का कारण बनेगें। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। शिक्षा में कुछ गतिरोध बना रहेगा। कलात्मक अभिरूचि बढ़ेगी। पेट से सम्बन्धित रोग उभरने के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्डव स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *