रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 06 मई 2018 से 12 मई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्तारम्भ का समय आपके अनुकूल नही है। कार्यों में देरी व अड़चनें मानसिक कष्ट प्रदाता रहेगी। शेष सप्ताह आपके अनुकूल है। लाभकारी व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। वाणी पर संयम रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह अत्यन्त संघर्षपूर्ण है। विरोधियों की संख्या बढऩे से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। अपने व्यवहार में आ रहे क्रोध व जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ में मिल रही सुविधाऐं सप्ताहन्त में नहीं मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सप्ताहन्त में नवीन निवेश टालें। कष्टकर यात्रा के योग बन रहे है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह शिक्षा में अवरोध व स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। धन लाभ व व्यापारिक प्रस्ताव के नवीन अवसर प्राप्त होगें। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि कार्यों में कुछ अड़चनों के बाद सफलता के योग है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह की शुरूआत मानसिक चिन्ताओं व अवरोधों से परीपूर्ण रहेगी। परन्तु सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी तो आयेगी ही साथ सफलता भी प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे है। यात्रा योग है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें अन्यथा हानी उठानी पड़ सकती है। शिक्षा में संघर्ष के साथ उन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह पारिवारिक या मांगलिक कार्यों पर खर्चों के योग बन रहे है। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। यात्रा योग है। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताओं से ग्रसित होने की स्थिति बन रही है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह शुभ लाभकारी बना हुआ है। अत: आलस्य त्याग कर कार्यों में जुट जायें। यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। कारोबारी प्रस्ताव प्राप्त होगें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह उतार चढ़ाव पूर्ण रहेगा। धन लाभ के अवसरों के साथ साथ बड़े खर्चों के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र सम्बन्धित यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। परन्तु शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होगें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की व्यस्तता भरपूर रहेगी। नये लाभकारी प्रस्ताव भी प्राप्त होगें। आपके अपने प्रयासों का फल भी आशानुकूल मिलेगा। सप्ताहन्त में खर्चों के योग बन रहे हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह संघर्ष के साथ कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों या सहकर्मियों से कष्ट की संभावना है। स्व निर्णय अभी गलत साबित हो रहे है। अत: नवीन योजनओं को अभी टालने में ही भलाई है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *