रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 05 अगस्त 2018 से 11 अगस्त 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ अनावश्यक खर्चों के भी योग बन रहे हैं। परिवार में क्लेश का वातावरण भी बन रहा है। सप्ताह मध्य में समय आपके पक्ष का है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की स्थिति बन रही है। व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे है। स्वास्थय का पाया कमजोर है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ में समय पक्ष का है। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। सप्ताहन्त में सुविधा का अभाव कष्ट प्रदान करेगा। स्थान व कार्यस्थल में परिवर्तन संभव है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यों के सम्पादन में निरन्तरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में धन प्राप्ति के अवसर बनेगें

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताहरम्भ में कार्यों के निष्पादन में अड़चने बनी हुई है। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। अधिकांश समय करियर की चुनौतियों को पूरा करने में जायेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह उतार चढ़ाव पूर्ण बना हुआ है। शत्रुओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है। धन निवेश व स्वास्थ्य सम्बन्धि कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताहन्त में संघर्ष के साथ उलझे कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरूआत में ही करने में भलाई है। सप्ताहन्त में कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। वाहन संभलकर चलाऐं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  यह सप्ताह आपके पिछले रूके कार्यों में गति प्रदाता साबित होगा। शिक्षा व संतान चिनता का कारण बनेगें। समाज में वर्चस्व व पराक्रम निरन्तर बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह कुछ चिन्ताओं में वृद्धि हो सकति है। कार्यों के निष्पादन में जरूररत से ज्यादा भागदौड़ हो सकति है। सप्ताहन्त में कार्यक्षेत्र की अड़चनों के समाधान भी प्राप्त होगें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। अपने अहंकार पर नियंत्रण से ही पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। पेट सम्बन्धि बिमारियाँ परेशान कर सकति है। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बन रही है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ आपने स्वयं पर ले रक्खा है। एक एक करके कार्यों को पूरा करने में ही सफलता प्राप्त होगी, अन्यथा सब बिगड़ जायेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह मांगलिक कार्यों में धन व्यय व यात्राओं के भी योग बन रहे है। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। मित्रों से कष्ट की संभावना है। सप्ताहन्त में धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *