रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 02 सितम्बर 2018 से 08 सितम्बर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह कोई बड़ा खर्चा या निवेश हो सकता है। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में क्लेश का वातावरण बन रहा है। वाणी पर संयम बरतें अन्यथा पारिवारिक सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह धन लाभ के नवीन स्त्रोत्रों का निर्माण होगा। नौकरी में चली आ रही समस्याओं का आंशिक हल निकलेगा। सप्ताहन्त में रूके कार्यों को गति मिलेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह नौकरी में परिवर्तन या पदोन्नत्ति के लिये अवसर प्रदाता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। घर के बुजुर्गों के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रक्खें व दूसरों के पक्ष को भी सुने। सप्ताहन्त में अचानक से लाभ या हानि हो सकति है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : यह सप्ताह अभी जोखिम भरा ही चल रहा है। किसी भी प्रकार का नया परिवर्तन अभी न करें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो रहे हैं। सुविधा का अभाव भी मानसिक क्लेश को बढ़ाने वाला रहेगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला हुआ है। अवसर तो मिलेगें परन्तु कार्यों के सम्पादन में अड़चने बनी रहेगी। अभी किसी भी प्रकार का निवेश करना उचित नहीं हैं। समय धर्यपूर्वक निकालें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ में विपरीत समय में भी आपके कार्यों को गति मिलेगी। परन्तु सप्ताहन्त में अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है। समय संघर्ष भरा बना रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। शिक्षा में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्र्तमन की सुनकर ही कोई निर्णय लें। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह की शुरूआत मानसिक चिन्ताओं के साथ हो रहा है। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ताऐं बनी रहेगी। सप्ताहन्त में कुछ लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होगें। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपकी भागिदारिता बनी रहेगी और आपके कार्यों को प्रशंसा भी मिलेगी। नये पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा में अनावश्यक अड़चने बनी हुई है। यात्रा योग है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह परिवार के चले आ रहे, रूके कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जमीन मकान के कार्यों में अनावश्यक रूकावटे बनी हुई हैं। सप्ताहन्त में मानसिक विशाद के योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह किसी शुभ सूचना का संचार होगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *